इस्लामाबाद, नौ अप्रैल (भाषा) पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार देर रात अपने कैबिनेट मंत्रियों की बैठक बुलाई है। हालांकि उनकी सरकार के आज देर शाम अविश्वास प्रस्ताव पर होने वाले मतदान में हारने की आशंका है।
जियो न्यूज ने उच्च पदस्थ सूत्रों के हवाले से बताया कि खान ने यहां प्रधानमंत्री आवास में रात नौ बजे कैबिनेट बैठक बुलाई है जिसमें अहम फैसले लिए जाने की उम्मीद है।
हालांकि, बैठक बुलाए जाने का फैसला आश्चर्यचकित करने वाला है क्योंकि अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के रात लगभग आठ बजे तक पूरा होने की उम्मीद है और खान की सरकार बचने की बहुत कम संभावना है।
भाषा नेत्रपाल पवनेश
पवनेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.