scorecardresearch
Tuesday, 17 March, 2026
होमविदेशहॉलीवुड अभिनेत्री डाएन कीटन का निमोनिया से निधन हुआ था: परिवार

हॉलीवुड अभिनेत्री डाएन कीटन का निमोनिया से निधन हुआ था: परिवार

Text Size:

लॉस एंजिलिस, 16 अक्टूबर (भाषा) हॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री डाएन कीटन का निधन निमोनिया से हुआ था। उनके परिवार ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि पिछले सप्ताह अभिनेत्री के निधन के बाद जो प्यार और समर्थन मिला, उसके लिए वे आभारी हैं।

ऑस्कर विजेता अभिनेत्री डाएन कीटन ने ‘एनी हॉल’, ‘द गॉडफादर’, ‘मैनहट्टन’, ‘समथिंग्स गॉटा गिव’ और ‘रेड्स’ जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय से लोकप्रियता हासिल की। कीटन का 11 अक्टूबर को 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

कीटन परिवार ने एक बयान में अमेरिकी समाचार पत्रिका ‘पीपल’ को बताया, ‘‘हम अपनी प्रिय डाएन के लिए बीते कुछ दिनों में मिले अपार प्रेम और समर्थन के संदेशों के लिए बेहद आभारी हैं। डाएन का 11 अक्टूबर को निमोनिया के कारण निधन हो गया।’

परिवार ने यह भी सुझाव दिया कि उनके प्रशंसक उनकी स्मृति में स्थानीय खाद्य बैंक या पशु आश्रय को दान दे सकते हैं।

परिवार ने कहा, ‘वह अपने जानवरों से बहुत प्यार करती थीं और बेघर समुदाय के समर्थन के प्रति दृढ़ थीं, इसलिए उनकी याद में स्थानीय खाद्य बैंक या पशु आश्रय को कोई भी दान उनके प्रति एक सुंदर और बहुत सराहनीय श्रद्धांजलि होगी।’

भाषा सुमित पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments