scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमविदेशग्रैमी विजेता रिकी केज ने सबसे बड़े ऑर्केस्ट्रा के साथ भारतीय राष्ट्रगान की प्रस्तुति जारी की

ग्रैमी विजेता रिकी केज ने सबसे बड़े ऑर्केस्ट्रा के साथ भारतीय राष्ट्रगान की प्रस्तुति जारी की

Text Size:

(अदिति खन्ना)

लंदन, 14 अगस्त (भाषा) भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तीन बार के ग्रैमी पुरस्कार विजेता रिकी केज ने सोमवार को लंदन के प्रतिष्ठित एबी रोड स्टूडियो में अब तक के सबसे बड़े ऑर्केस्ट्रा के साथ रिकॉर्ड किए गए देश के राष्ट्रगान की प्रस्तुति जारी की।

रॉयल फिलहारमोनिक ऑर्केस्ट्रा (आरपीओ) के 100 सदस्यीय ब्रिटिश ऑर्केस्ट्रा ने ‘जन गण मन’ की रिकॉर्डिंग की। इसे कुछ दिन पहले मंगलवार को भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिकॉर्ड किया गया था। केज और लंदन में भारतीय मिशन ने प्रवासी सदस्यों से इस मील के पत्थर को हासिल करने का जश्न मनाते हुए एक मिनट लंबा यह वीडियो को साझा करने का आह्वान किया।

केज ने ‘एक्स’ (पूर्व नाम ट्विटर) पर लिखा, ‘कुछ दिन पहले, मैंने लंदन के प्रसिद्ध एबी रोड स्टूडियो में भारत के राष्ट्रगान की प्रस्तुति के लिए 100 सदस्यों वाले ब्रिटिश ऑर्केस्ट्रा, द रॉयल फिलहारमोनिक ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया था।’

उन्होंने कहा, “यह भारत के राष्ट्रगान को रिकॉर्ड करने वाला अब तक का सबसे बड़ा ऑर्केस्ट्रा है, और यह शानदार है! अंत में ‘जय हे’ ने मेरे रोंगटे खड़े कर दिए। एक भारतीय संगीतकार के रूप में बहुत अच्छा लगा 🙂 मैं इस स्वतंत्रता दिवस पर इस ऐतिहासिक रिकॉर्डिंग को आप सभी के साथ साझा कर रहा हूं – इसका उपयोग करें, इसे साझा करें, इसे देखें, लेकिन सम्मान के साथ 🙂 यह अब आपका है। जय हिंद।” भाषा जोहेब माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments