scorecardresearch
Sunday, 5 April, 2026
होमविदेशपाकिस्तान में मोर्टार गोले में विस्फोट के कारण पांच लोगों की मौत

पाकिस्तान में मोर्टार गोले में विस्फोट के कारण पांच लोगों की मौत

Text Size:

पेशावर, 12 मार्च (भाषा) पाकिस्तान के अशांत उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अफगानिस्तान की सीमा से सटे एक रिहायशी इलाके में बुधवार देर रात मोर्टार का गोला फटने से एक परिवार के कम से कम पांच सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह घटना अफगानिस्तान की सीमा से लगे खैबर जिले की तिराह घाटी के सेरी कंदाओ इलाके में हुई। अज्ञात दिशा से दागा गया मोर्टार का गोला रिहायशी इलाके में आकर गिरा जिससे पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

इस हमले में नियाज बादशाह नाम का व्यक्ति, उसके दो बेटे, उसका भतीजा और पोता मारे गए।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय निवासियों ने लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया और मामले की तत्काल जांच किए जाने के साथ-साथ आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तुरंत कदम उठाए जाने की मांग की।

पाकिस्तान ने बुधवार को कहा कि उसके सुरक्षा बलों ने दो सप्ताह पहले शुरू किए गए सैन्य अभियान में 641 अफगान तालिबान लड़ाकों को मार गिराया और इस अभियान के दौरान 855 से अधिक लड़ाके घायल हुए हैं।

अफगानिस्तान की ओर से 2,611 किलोमीटर लंबी सीमा पर 53 स्थानों पर हमला किए जाने के बाद, पाकिस्तान ने 26 फरवरी को ‘ऑपरेशन गजब-लिल-हक’ नामक सैन्य कार्रवाई शुरू की।

भाषा

सिम्मी सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments