scorecardresearch
Saturday, 4 May, 2024
होमविदेशइथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद को मिला 2019 का नोबेल शांति पुरस्कार

इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद को मिला 2019 का नोबेल शांति पुरस्कार

अबी अहमद ने पिछले कुछ सालों में अपने पड़ोसी मुल्क इरीट्रिया से चल रहे विवाद को सुलझाने और दोनों देशों के रिश्तों में सुधार करने के लिए काफी काम किया है.

Text Size:

नई दिल्ली: इथियोपियन प्रधानमंत्री अबी अहमद को 2019 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है. अहमद को इथियोपिया के पड़ोसी देश इरीट्रिया से पिछले 20 सालों से चले आ रहे विवाद को सुलझाने के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा.

अबी अहमद ने पिछले कुछ सालों में अपने पड़ोसी मुल्क इरीट्रिया से चल रहे विवाद को सुलझाने और दोनों देशों के रिश्तों में सुधार करने के लिए काफी काम किया है. अहमद ने दोनों देशों के बीच चल रही शांति वार्ता में मुख्य भूमिका निभाई है.

नोबेल प्राइज कमेटी ने अपनी वेबसाइट पर अहमद को मिले पुरस्कार के बारे में विस्तृत जानकारी दी है. वेबसाइट के अनुसार, नोबेल कमेटी ने 2019 का नोबेल पुरस्कार इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद को देने की घोषणा की है. यह पुरस्कार उनके द्वारा अपने पड़ोसी मुल्क के साथ लगातार शांति वार्ता करने और वैश्विक सहयोग की उनकी कोशिश के लिए दिया जा रहा है. सीमा विवाद को सुलझाने के उनके प्रयासों की भी सराहना की गई है. इस पुरस्कार को इथियोपिया में शांति वार्ता में लगे सभी स्टेकहॉल्डर्स को भी मान्यता देता है.


यह भी पढ़ें: पीटर हैंड्के को वर्ष 2019 और ओल्गा तुकार्सजुक को 2018 के लिए नोबेल साहित्य पुरस्कार


नोबेल कमेटी के अनुसार यह पुरस्कार प्रधानमंत्री अबी अहमद के शांति प्रयासों को मजबूती देंगे. इथियोपिया अफ्रीका का दूसरा सबसे बड़ा अबादी वाला देश है और पूर्वी अफ्रीका की सबसी बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश भी है. इथियोपिया में शांति रहने से इस क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव होंगे जो आसपास के देशों को जोड़ने में अहम भूमिका निभाएंगे.

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

दिप्रिंट आपके लिए ले कर आता है कहानियां जो आपको पढ़नी चाहिए, वो भी वहां से जहां वे हो रही हैं

हम इसे तभी जारी रख सकते हैं अगर आप हमारी रिपोर्टिंग, लेखन और तस्वीरों के लिए हमारा सहयोग करें.

अभी सब्सक्राइब करें

बता दें कि हर साल शांति और विश्व बंधुत्व के क्षेत्र में काम करने के लिए नोबेल शांति पुरस्कार दिया जाता है. 2018 के लिए नादिया मुराद और डेनिस मुकवेजे को नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया था. डेनिस मुकवेगे कांगो के महिला रोग विशेषज्ञ और यज़ीदी महिला अधिकार कार्यकर्ता नादिया मुराद को दिया गया था.

2014 का शांति पुरस्कार पाकिस्तान की मलाला युसुफजई और भारत के बाल मजदूरी के खिलाफ अभियान चला रहे भारत के कैलाश सत्यार्थी को मिला था.

नोबेल पुरस्कार फिज़िक्स, कैमिस्ट्री, मेडिसिन, अर्थशास्त्र और शांति के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को इस पुरस्कार के लिए चुना जाता है.

share & View comments