scorecardresearch
Sunday, 1 February, 2026
होमविदेशब्रिटेन में चाकू से हमले में बच्चों समेत आठ लोग घायल

ब्रिटेन में चाकू से हमले में बच्चों समेत आठ लोग घायल

Text Size:

लंदन, 29 जुलाई (भाषा) ब्रिटेन के साउथपोर्ट शहर में सोमवार को चाकू से किए गए हमले में बच्चों समेत कम से कम आठ लोग घायल हो गए। इस घटना के सिलसिले में एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टॉर्मर ने उत्तर-पश्चिमी इंग्लैंड के साउथपोर्ट शहर में चाकू घोंपने की घटना को ‘भयावह’ करार दिया है।

स्थानीय मर्सीसाइड पुलिस के सशस्त्र कर्मियों ने इस घटना के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने और एक चाकू जब्त करने की जानकारी दी है।

नॉर्थ-वेस्ट एम्बुलेंस सर्विस ने कहा है कि कम से कम आठ लोग चाकूबाजी की इस घटना की वजह से घायल हुए हैं और घायलों का कई अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

प्रधानमंत्री स्टॉर्मर ने इस घटना की निंदा की है। स्टॉर्मर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘साउथपोर्ट से भयावह और बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। मेरी संवेदनाएं सभी प्रभावित लोगों के साथ हैं। मैं पुलिस और आपातकालीन सेवाओं को उनकी त्वरित कार्रवाई के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा।’’

भाषा रवि कांत रवि कांत संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments