scorecardresearch
Wednesday, 4 February, 2026
होमविदेशउत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में वर्षाजनित घटनाओं में आठ लोगों की मौत

उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में वर्षाजनित घटनाओं में आठ लोगों की मौत

Text Size:

पेशावर, 22 अगस्त (भाषा) उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में भारी मॉनसूनी बारिश के बीच रात भर में वर्षाजनित घटनाओं दो बच्चों समेत कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यहां बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) के अधिकारियों ने बताया कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान, बन्नू, मानसेहरा और मोहमंद जिलों में लगातार मूसलाधार बारिश हुई।

अधिकारियों के मुताबिक बन्नू में आसमान से बिजली गिरने पर घर की छत गिर जाने से दो बहनों की मौत हो गई। डेरा इस्माइल खान जिले में भी छत गिरने की इसी तरह की घटना में एक महिला और उसके नाबालिग बेटे की मौत हो गई। पहाड़पुर तहसील में एक बच्ची पानी के तेज बहाव में बह गई।

अधिकारियों का कहना है कि मोहमंद जिले में वर्षा जनित घटना के कारण एक महिला की जान चली गई, जबकि मनसेहरा में दो मौतें होने की खबर है।

अधिकारियों के अनुसार बारिश से प्रांत में खड़ी फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है।

भाषा यासिर राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments