scorecardresearch
Wednesday, 4 February, 2026
होमविदेशरक्षा मंत्री अमेरिका-भारत रक्षा संबंधों पर बातचीत के लिए वाशिंगटन पहुंचे

रक्षा मंत्री अमेरिका-भारत रक्षा संबंधों पर बातचीत के लिए वाशिंगटन पहुंचे

Text Size:

वाशिंगटन, 22 अगस्त (भाषा) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत और अमेरिका के बीच व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और बढ़ावा देने के लिए अमेरिका की चार दिवसीय यात्रा पर बृहस्पतिवार को वाशिंगटन पहुंचे।

वाशिंगटन में सिंह अमेरिकी रक्षामंत्री लॉयड ऑस्टिन और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन सहित अन्य लोगों के साथ बातचीत करेंगे।

अधिकारियों ने इस सप्ताह नयी दिल्ली में बताया कि ऑस्टिन के साथ सिंह की बातचीत के दौरान भारत की 31 एमक्यू-9बी प्रीडेटर ड्रोन खरीदने की योजना, स्ट्राइकर इन्फैंट्री लड़ाकू वाहनों के प्रस्तावित संयुक्त विनिर्माण और भारत में जीई एफ414 इंजन के सह-उत्पादन पर प्रमुखता से चर्चा होने की संभावना है।

रक्षा मंत्रालय ने 23 से 26 अगस्त तक सिंह की अमेरिका यात्रा की घोषणा करते हुए कहा, ‘‘इस यात्रा से भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी और अधिक गहरी तथा व्यापक होने की उम्मीद है।’’

सिंह अमेरिकी रक्षा उद्योग के साथ मौजूदा एवं भविष्य के रक्षा सहयोग पर एक उच्च स्तरीय गोलमेज बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे। इस यात्रा के दौरान वह भारतीय समुदाय से भी बातचीत करेंगे।

भाषा धीरज वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments