पेशावर, दो अगस्त (भाषा) आतंकवादियों ने शुक्रवार को अशांत उत्तर पश्चिम पाकिस्तान में ड्यूटी करके घर लौट रहे न्यायाधीशों के एक काफिले पर हमला कर दिया। स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी।
खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान में टैंक जिले की अदालतों में ड्यूटी के बाद न्यायाधीशों का काफिला जब उनके घरों की ओर जा रहा था तो कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी, लेकिन इसके बावजूद सशस्त्र आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला कर दिया।
किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है। टैंक-डीआई खान मार्ग पर पुलिस और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी जारी है।
नेशनल असेंबली में प्रस्तुत गृह मंत्रालय की एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में वर्ष 2023 में 1,514 आतंकवादी हमले हुए जिसमें 2,922 लोग मारे गए।
भाषा संतोष प्रशांत
प्रशांत
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
