scorecardresearch
Monday, 2 February, 2026
होमविदेशमरीज की मौत के बाद चीनी एक्यूपंक्चर विशेषज्ञ को 18 महीने की जेल

मरीज की मौत के बाद चीनी एक्यूपंक्चर विशेषज्ञ को 18 महीने की जेल

Text Size:

(के.जे.एम. वर्मा)

बीजिंग, पांच अगस्त (भाषा) चीन की एक अदालत ने सोमवार को एक स्व- प्रशिक्षित चीनी एक्यूपंक्चर विशेषज्ञ को 18 महीने कारावास की सजा सुनाई। चिकित्सक द्वारा किये गए उपचार के कारण एक मरीज की मृत्यु हो गई थी। मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई।

चीन के जियांग्सू प्रांत के यंग्जहौ के बाओयिंग काउंटी के एक गांव की रहने वाली चिकित्सक वांग ने वीडियो देखकर एक्यूपंक्चर सीखा और अपने गांव में लोगों का इलाज करना शुरू कर दिया।

पिछले वर्ष जून में ली नाम के व्यक्ति ने उनसे चिकित्सकीय परामर्श मांगा, जिसके बाद उन्होंने ली का उपाचर किया था।

जियांग्सू ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन ने प्रांतीय लोक अभियोजन विभाग के सहायक अभियोजक के हवाले से बताया कि उपचार के दौरान, हृदय रोग से पीड़ित ली को अत्यधिक परेशानी हुई और बेहोश होकर गिर जाने से उनकी मृत्यु हो गई।

हांगकांग स्थित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, छानबीन में पता चला कि वांग ने कोई औपचारिक एक्यूपंक्चर प्रशिक्षण नहीं लिया था।

फोरेंसिक रिपोर्ट से पता चला कि ली की मृत्यु एक्यूपंक्चर उपचार के कारण हृदय गति रुकने से हुई।

भाषा

यासिर सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments