scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमविदेशचीन और भारत रूसी तेल खरीदकर यूक्रेन में रूसी युद्ध के 'प्राथमिक वित्तपोषक' हैं: ट्रंप

चीन और भारत रूसी तेल खरीदकर यूक्रेन में रूसी युद्ध के ‘प्राथमिक वित्तपोषक’ हैं: ट्रंप

Text Size:

संयुक्त राष्ट्र, 23 सितंबर (भाषा) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में अपने संबोधन में कहा कि चीन और भारत रूसी तेल खरीद कर यूक्रेन में रूसी युद्ध के ‘प्राथमिक वित्तपोषक’ हैं।

ट्रंप प्रशासन ने रूसी तेल की खरीद के लिए भारत पर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त शुल्क (टैरिफ) लगाया है, जिससे अमेरिका द्वारा भारत पर लगाया गया कुल शुल्क 50 प्रतिशत हो गया है, जो दुनिया में सबसे अधिक है।

ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र की आम चर्चा में अपने संबोधन में कहा, ‘चीन और भारत रूसी तेल खरीद कर इस युद्ध को वित्तपोषित करने वाले मुख्य देश हैं।’

भारत ने अमेरिका द्वारा लगाए गए शुल्क को ‘अनुचित’’ बताया है। भारत ने कहा है कि किसी भी बड़ी अर्थव्यवस्था की तरह, वह अपने राष्ट्रीय और आर्थिक हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक उपाय करेगा।

भाषा आशीष सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments