scorecardresearch
Friday, 3 April, 2026
होमविदेशबज़फीड न्यूज: डिजिटल पत्रकारिता का मार्ग प्रशस्त करने वाली एक अभिनव साइट का दुखद अंत

बज़फीड न्यूज: डिजिटल पत्रकारिता का मार्ग प्रशस्त करने वाली एक अभिनव साइट का दुखद अंत

Text Size:

(शॉन डोडसन, वरिष्ठ व्याख्याता, पत्रकारिता, लीड्स बेकेट यूनिवर्सिटी) लीड्स (इंग्लैंड), एक मई (द कन्वरसेशन) बज़फीड न्यूज, जो किसी समय डिजिटल पत्रकारिता का चमकता सितारा थी, ने घोषणा की है कि वह अपने पुरस्कार विजेता समाचार प्रभाग को बंद करने जा रही है, लगभग 60 पत्रकारों की नौकरी समाप्त करते हुए इसके संस्थापक संपादक बेन स्मिथ ने इसे ‘‘सोशल मीडिया और समाचार के गठजोड़ के अंत’’ के रूप में वर्णित किया।

बज़फीड – कुछ वर्षों से वायरल समाचारों के शीर्ष प्रतिपादक के रूप में माना जाता है – काफी समय से अपनी जगह बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रहा था।

बज़फीड के वित्तीय कठिनाइयों में घिरने की बात कही जा रही है।

साइट के संस्थापक, जोनाह पेरेटी ने कथित तौर पर कर्मचारियों से कहा: ‘‘मैंने बज़फीड न्यूज में अधिक निवेश करने का फैसला किया क्योंकि मैं उनके काम और मिशन से बहुत प्यार करता हूं। मुझे यह स्वीकार करने में वक्त लगा कि बड़े प्लेटफॉर्म निवेश पर लाभ कमाने के लिए जरूरी वितरण या वित्तीय सहायता प्रदान नहीं करेंगे, मुफ्त पत्रकारिता सोशल मीडिया के लिए बनाई गई है।’’

ऐसा लगता है कि साइट पर ट्रैफ़िक में गिरावट फ़ेसबुक जैसी फीडर साइटों से रेफ़रल में गिरावट के कारण हुई है। यह उपयोगकर्ताओं के टिकटॉक जैसी साइटों पर अधिक वीडियो देखने और साझा करने की तरफ जाने के कारण हुआ।

कम ट्रैफ़िक का अर्थ है कम विज्ञापन आय। और कम राजस्व का मतलब बज़फीड के समाचार संचालन को बंद करना और इसके पत्रकारों के लिए नौकरियों का नुकसान।

इसमें शामिल लोगों के लिए बुरी खबर है – और व्यापक डिजिटल समाचार मीडिया के लिए एक त्रासदी। बज़फीड न्यूज ने बहुत सी बड़ी खबरों का खुलासा किया – और इसे याद किया जाएगा।

बज़फीड न्यूज ने बुद्धिमान, गहरा प्रभाव छोड़ने वाली पत्रकारिता का निर्माण किया जो अक्सर स्थापित मीडिया संगठनों की तफ्तीश करता था। इसने अपने पत्रकारिता प्रयासों के लिए कई सम्मान और पुरस्कार जीते।

वायरल सामग्री

बज़फीड ने वायरल सामग्री के उपयोग का बीड़ा उठाया और इसे पत्रकारिता के एक हिस्से के रूप में वैध बनाने में मदद की। कंपनी की शुरुआती सफलता – मोटे तौर पर 2012 के बीच की अवधि थी, जब इसने बज़फीड न्यूज लॉन्च किया और 2019 की शुरुआत में जब इसने कर्मचारियों की छंटनी शुरू की – कई अन्य मीडिया कंपनियों को अपनी खुद की वायरल सामग्री बनाने के लिए प्रेरित किया।

2013 के वसंत में, मीडिया कंपनियां बज़फीड जादू जैसा कुछ हासिल करने के लिए बेताब थीं। ट्रिनिटी मिरर ने कई अप्रासंगिक प्रोजेक्ट्स के साथ व्यावहारिक रूप से रातोंरात अपने ट्रैफ़िक को तीन गुना कर दिया, जो बज़फ़ीड की शैली का खुले तौर पर अनुकरण था।

द सन के तत्कालीन संपादक डेविड डिन्समोर ने कहा कि बज़फीड ‘‘इंटरनेट पर सबसे अच्छी चीज थी’’ और अखबार ने इसी तरह का एक उत्पाद लॉन्च किया।

यहां तक ​​कि बीबीसी ने, सोनी के पूर्व मुख्य कार्यकारी सर हावर्ड स्ट्रिंगर की एक रिपोर्ट में खुद के ‘‘बज़फीड की तरह’’ विशिष्ट बनने की ख्वाहिश जाहिर की थी।

द इंडिपेंडेंट का इंडी100 क्विज़, समाचारों और आकर्षक छवियों के साथ यूके मीडिया में बज़फीड के सबसे करीब है।

बजफील्ड की अच्छी पत्रकारिता का ही कमाल था कि 2018 में सोसाइटी ऑफ एडिटर्स प्रेस अवार्ड्स में इसे वेबसाइट ऑफ द ईयर चुना गया और फिर 2021 में झिंजियांग डिटेंशन शिविरों से जुड़े समाचार जारी करने पर इसने पुलित्जर पुरस्कार प्राप्त किया।

पत्रकारिता के मूल्य

सिंगापुर में नानयांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के एक अध्ययन में पाया गया कि बज़फीड न्यूज के समाचार मूल्य मोटे तौर पर द न्यूयॉर्क टाइम्स के समान थे, दोनों आउटलेट सरकार और राजनीति के बारे में समाचारों को प्राथमिकता देते थे।

जबकि एनवाईटी ने अपराध और आतंकवाद के बारे में अधिक खबरें जारी कीं, बज़फीड न्यूज ने सामाजिक मुद्दों और विरोधों के बारे में अधिक कवरेज की।

समाचार प्रभाग का बंद होना डिजिटल पत्रकारिता के सामने आने वाली चुनौतियों की तरफ इशारा करता है। दो दशकों के बाद भी उद्योग एक स्थायी व्यवसाय मॉडल खोजने के लिए संघर्ष कर रहा है। और कोई भी नयी मीडिया संस्था पारम्परिक समाचार माध्यमों की पकड़ को नहीं तोड़ पाई है।

प्रेस गजट की मार्च 2023 की दुनिया की शीर्ष मीडिया साइटों की रैंकिंग में, शीर्ष 25 में शामिल होने वाली एकमात्र नयी मीडिया साइट बज़फीड न्यूज थी, और वह 25वें स्थान पर थी। पत्रकारिता के लिए एक दुखद दिन।

द कन्वरसेशन एकता एकता

एकता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments