scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमविदेशब्रूकलिन सबवे गोलीबारी का संदिग्ध अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर

ब्रूकलिन सबवे गोलीबारी का संदिग्ध अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर

Text Size:

न्यूयॉर्क, 13 अप्रैल (भाषा) ब्रूकलिन सबवे गोलीबारी की घटना में न्यूयॉर्क पुलिस विभाग ने 62 वर्ष के उस अश्वेत व्यक्ति को अब हमले का संदिग्ध बताया है जिसे पहले इस घटना से किसी तरह जुड़ा हुआ यानी ‘पर्सन ऑफ इंट्रेस्ट’ बताया गया था। वह अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

गोलीबारी की इस घटना में 23 लोग घायल हो गये जिनमें 10 लोगों को गोली लगी।

पुलिस विभाग ने बुधवार सुबह कहा कि फ्रेंक रॉबर्ट जेम्स ने 36वें स्ट्रीट स्टेशन और चौथे एवीई सबवे स्टेशन में ‘एन’ लाइन की एक सबवे कार के भीतर अनेक गोलियां चलाईं। मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे इस घटना में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

जेम्स अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और पुलिस लोगों से उसके बारे में पूछ रही है। वह सुबह के व्यस्त समय में एन लाइन पर मैनहट्टन जाने वाली ट्रेन में जा रहा था और उसने दो कैन खोलकर सबवे कार में धुआं कर दिया।

न्यूयॉर्क में भारतीय महा वाणिज्य दूतावास ब्रूकलिन सबवे स्टेशन पर गोलीबारी की घटना को लेकर नजर बनाये हुए है और स्थानीय अधिकारियों के साथ संपर्क में है।

महा वाणिज्य दूत रणधीर जायसवाल ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि महा वाणिज्य दूतावास हालात पर नजर रख रहा है। महा वाणिज्य दूतावास ने ट्वीट किया, ‘‘आज ब्रूकलिन में गोलीबारी की भयावह घटना से अत्यंत दुखी हैं। हम स्थानीय अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं। घायलों के लिए हम प्रार्थना कर रहे हैं।’’

भाषा वैभव उमा

उमा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments