scorecardresearch
Wednesday, 11 February, 2026
होमविदेशउत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में बम विस्फोट, पांच पुलिसकर्मी घायल

उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में बम विस्फोट, पांच पुलिसकर्मी घायल

Text Size:

पेशावर, 16 अक्टूबर (भाषा) अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को पुलिस के वाहन को निशाना बनाकर रिमोट के जरिये किए गए विस्फोट में कम से कम पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

आतंकियों ने पहाड़ी जिले बुनेर के कानकोई मंदनार इलाके में मोबाइल पुलिस वैन को निशाना बनाया।

इस हमले में एक उप निरीक्षक समेत पांच पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

बड़ी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा और इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

यह घटना प्रांत के बन्नू जिले में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) के आतंकवादियों द्वारा पुलिस लाइन पर हमला करने के दो दिन बाद हुई है, उस हमले में पुलिस के साथ उनकी मुठभेड़ हुई थी और चार पुलिसकर्मी मारे गए थे।

भाषा यासिर पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments