scorecardresearch
Sunday, 5 April, 2026
होमविदेशबालेंद्र शाह के शुक्रवार को नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने की संभावना

बालेंद्र शाह के शुक्रवार को नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने की संभावना

Text Size:

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 25 मार्च (भाषा) राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के वरिष्ठ नेता बालेंद्र शाह ‘बालेन’ के शुक्रवार को नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने की संभावना है। पार्टी के एक नेता ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

शाह ‘बालेन’ के नाम से लोकप्रिय हैं और उन्हें राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) ने पांच मार्च को हुए आम चुनाव से पहले प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश किया था। वह देश में सर्वोच्च कार्यकारी पद संभालने वाले मधेस क्षेत्र के पहले व्यक्ति भी होंगे।

बालेन (35) को बृहस्पतिवार को प्रतिनिधि सभा के सदस्य के रूप में 78 वर्षीय अर्जुन नरसिंग केसी शपथ दिलाएंगे। नरसिंग नव निर्वाचित प्रतिनिधि सभा सदस्यों में सबसे वरिष्ठ हैं और फिर शुक्रवार को राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल बालेन को प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिलाएंगे।

भाषा

शुभम रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments