scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमविदेशनेपाल में यालुंग री पर्वत पर हिमस्खलन; सात पर्वतारोहियों की मौत व चार लापता

नेपाल में यालुंग री पर्वत पर हिमस्खलन; सात पर्वतारोहियों की मौत व चार लापता

Text Size:

काठमांडू, तीन नवंबर (भाषा) नेपाल के पूर्वोत्तर में स्थित यालुंग री पर्वत पर हुए एक भीषण हिमस्खलन में विदेशी पर्वतारोहियों सहित कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया की खबर में यह जानकारी दी गई।

‘काठमांडू पोस्ट’ अखबार की खबर के अनुसार, हिमस्खलन के बाद 5,630 मीटर ऊंचे पर्वत के आधार शिविर से चार अन्य लोग लापता हैं।

यह पर्वत बागमती प्रांत के दोलखा जिले की रोलवालिंग घाटी में स्थित है।

जिला पुलिस कार्यालय के पुलिस उपाधीक्षक ज्ञान कुमार महतो के हवाले से खबर में बताया गया कि मृतकों में तीन अमेरिकी नागरिक, एक कनाडाई, एक इतालवी और दो नेपाली नागरिक शामिल हैं।

भाषा खारी माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments