scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमविदेशऑस्ट्रेलिया: सड़क दुर्घटना में भारतीय मूल की गर्भवती महिला और उसके अजन्मे बच्चे की मौत

ऑस्ट्रेलिया: सड़क दुर्घटना में भारतीय मूल की गर्भवती महिला और उसके अजन्मे बच्चे की मौत

Text Size:

मेलबर्न, 19 नवंबर (भाषा) ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में कार की चपेट में आने से भारतीय मूल की एक गर्भवती महिला की अपने अजन्मे बच्चे के साथ मौत हो गयी। आठ महीने की गर्भवती समन्विता धारेश्वर (33) तकनीकी विशेषज्ञ थी।

पिछले शुक्रवार की रात को स्थानीय समयानुसार आठ बजे के कुछ देर बाद धारेश्वर अपने पति और तीन साल के बेटे के साथ सिडनी में जॉर्ज स्ट्रीट, हॉर्न्सबी पर सैर कर रही थीं तभी एक ‘किआ’ कार, उन्हें रास्ता देने के लिए एक कार पार्किंग के प्रवेश द्वार पर धीमी हो गई थी।

पुलिस के हवाले से 7न्यूजडॉटकॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार, कुछ ही पल के बाद एक बीएमडब्ल्यू ने किआ को पीछे से टक्कर मारी, जिसके चलते वह (किआ) आगे बढ़ी और महिला को टक्कर मार दी।

पुलिस ने बताया कि, धारेश्वर को घटना स्थल पर ही आपातकालीन सेवाओं द्वारा उपचार दिया गया। इसके बाद, उन्हें गंभीर हालत में वेस्टमीड अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ ही देर बाद उनकी और उनके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई।

घटना में बीएमडब्ल्यू चालक (19) और किआ चालक(48) दोनों सुरक्षित हैं, तथा इनके अलावा इन वाहनों में कोई अन्य यात्री मौजूद नहीं था।

पुलिस ने बाद में शनिवार को बीएमडब्ल्यू चालक किशोर एरोन पापेजोग्लू को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ खतरनाक तरीके और लापरवाही से वाहन चलाकर मौत का कारण बनने तथा भ्रूण को क्षति पहुंचाने के के संबंध में मामला दर्ज किया गया है।

जमानत की सुनवाई के दौरान मजिस्ट्रेट रे प्लिबरसेक ने पापाजोग्लू के आवेदन को अस्वीकार करते हुए इस घटना को ‘एक अत्यंत दुखद मामला’ बताया है।

भाषा प्रचेता रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments