न्यूयॉर्क, 23 अक्टूबर (भाषा) अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत में भारतीय मूल के ट्रक चालक पर नशे में गाड़ी चलाने और एक दुर्घटना का कारण बनने का आरोप लगाया गया है। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी। स्थानीय मीडिया ने अपनी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।
फॉक्स न्यूज ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट में बताया कि जशनप्रीत सिंह (21) ने मंगलवार को दक्षिणी कैलिफोर्निया में धीमी गति से चल रहे वाहनों को कथित तौर पर अपने ट्रक से टक्कर मार दी।
इस दुर्घटना में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए।
पुलिस के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि सिंह ने अपने ट्रक को ट्रैफिक जाम में घुसाने से पहले कभी ब्रेक नहीं मारा था। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जांच में ट्रक चालक के नशे में होने की पुष्टि हुई है।
जशनप्रीत को नशे की हालत में वाहन दुर्घटना के संदेह में गिरफ्तार किया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार अवैध प्रवासी जशनप्रीत सिंह ने 2022 में अमेरिका की दक्षिणी सीमा पार की थी और आव्रजन सुनवाई लंबित रहने तक उसे रिहा कर दिया गया था।
भाषा रवि कांत रवि कांत माधव
माधव
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
