scorecardresearch
Wednesday, 11 February, 2026
होमविदेशएशत अज़ीमा भारत में मालदीव की नई उच्चायुक्त होंगी

एशत अज़ीमा भारत में मालदीव की नई उच्चायुक्त होंगी

Text Size:

माले, 15 अक्टूबर (भाषा) वरिष्ठ राजनयिक एशत अज़ीमा भारत में मालदीव के उच्चायुक्त इब्राहिम शाहीब की जगह लेंगी। मीडिया में आई एक खबर में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।

समाचार पोर्टल ‘सन.एमवी’ ने कहा कि भारत में नए राजदूत की नियुक्ति का कदम ऐसे समय उठाया गया है जब यह द्वीपीय देश भारत के साथ अपने संबंधों को सुधारना और मजबूत करना चाहता है। इस खबर में भारत को मालदीव के “सबसे करीबी द्विपक्षीय साझेदारों” में से एक बताया।

यह घटनाक्रम राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की इस महीने की शुरूआत में भारत की पहली राजकीय यात्रा के कुछ दिनों बाद हुआ है।

मुइज्जू ने सोमवार को संसद की विदेश संबंध समिति को एक पत्र भेजकर अज़ीमा की नियुक्ति के लिए संसदीय मंज़ूरी मांगी। समाचार पोर्टल ने बताया कि समिति ने मंगलवार को नियुक्ति को मंज़ूरी दे दी।

विदेश सेवा में 1988 में शामिल हुईं अज़ीमा ने जून 2019 से सितंबर 2023 तक चीन में मालदीव की राजदूत के रूप में कार्य किया है। उन्होंने पहले ब्रिटेन में मालदीव के उप राजदूत के रूप में भी सेवा दी है, और विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और संयुक्त सचिव सहित विभिन्न वरिष्ठ पदों पर कार्य किया है।

शाहीब की नियुक्त अक्टूबर 2022 में की गई थी।

भाषा नोमान पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments