scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमविदेशपाकिस्तान के पंजाब में अहमदियों को ईद पर धार्मिक अनुष्ठान करने से रोका गया

पाकिस्तान के पंजाब में अहमदियों को ईद पर धार्मिक अनुष्ठान करने से रोका गया

Text Size:

(एम. ​​जुल्करनैन)

लाहोर, 25 मार्च (भाषा) पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के कई जिलों में पुलिस ने अहमदिया अल्पसंख्यक समुदाय को ईद के दिन अपने धार्मिक अनुष्ठान करने से रोक दिया। जमात अहमदिया पाकिस्तान (जेएपी) ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जेएपी ने यहां जारी एक बयान में कथित सरकारी आदेशों का हवाला देते हुए कहा कि पंजाब पुलिस ने शनिवार को विभिन्न जिलों में अहमदिया धार्मिक स्थलों को जबरन खाली कराया और उनमें ताला लगा दिया। इसने कहा कि यह पाकिस्तान के संविधान और उच्चतम न्यायालय के न्यायशास्त्र दोनों का सीधा उल्लंघन है।

जेएपी के प्रवक्ता आमिर महमूद ने कहा, ‘पंजाब के गुजरांवाला, सियालकोट, फैसलाबाद और सरगोधा जिलों में पुलिस ने अहमदियों को ईद-उल-फितर के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान करने से रोक दिया।’

उन्होंने कहा कि अहमदियों को चारदीवारी के भीतर अपने धार्मिक अनुष्ठान करने से रोकना उच्चतम न्यायालय के आदेश का गंभीर उल्लंघन है।

उन्होंने कहा कि ये कार्रवाइयां अहमदियों के मौलिक मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन हैं।

भाषा

शुभम रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments