scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमविदेशपाकिस्तान में प्रधान न्यायाधीश को जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

पाकिस्तान में प्रधान न्यायाधीश को जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

Text Size:

इस्लामाबाद/लाहौर, 29 जुलाई (भाषा) पाकिस्तान के प्रधान न्यायाधीश काजी फैज ईसा की हत्या करने का आदेश देने वाले एक कट्टरपंथी इस्लामी पार्टी के उप प्रमुख को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि प्रधान न्यायाधीश के उस फैसले पर उनको जान से मारने की धमकी दी गई जिसमें उन्होंने अल्पसंख्यक अहमदिया समुदाय के उस व्यक्ति को जमानत दे दी थी जिस पर ईशनिंदा करने का संदेह है।

पंजाब पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) के उप अमीर पीर जहीरुल हसन शाह को आतंकवाद और अन्य आरोपों के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। वह पूर्वी पंजाब प्रांत के ओकारा शहर में छिपे थे।

मुबारक सानी मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले के खिलाफ लाहौर प्रेस क्लब के बाहर आयोजित एक रैली के दौरान दिए गए भाषण के लिए उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद गिरफ्तारी की गई।

अपने भाषण के वायरल वीडियो में शाह अपने समर्थकों से यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि जो कोई भी मुख्य न्यायाधीश ईसा का सिर कलम करेगा उसे वह एक करोड़ रुपये देंगे।

भाषा

शुभम संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments