scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमविदेशब्राजील के बेलेम में संयुक्त राष्ट्र सीओपी30 जलवायु सम्मेलन के मुख्य स्थल पर आग लगी

ब्राजील के बेलेम में संयुक्त राष्ट्र सीओपी30 जलवायु सम्मेलन के मुख्य स्थल पर आग लगी

Text Size:

(त्रिदीप लाखड़)

बेलेम (ब्राजील), 20 नवंबर (भाषा) ब्राजील के बेलेम में जारी संयुक्त राष्ट्र सीओपी30 जलवायु सम्मेलन के मुख्य स्थल पर बृहस्पतिवार को आग लग गई, जिसके बाद हजारों लोगों को वहां से भागना पड़ा।

घटना में किसी के हताहत होने की तत्काल कोई जानकारी नहीं है। दर्जनों एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंच गई हैं वहीं दमकल गाड़ियां भी लगातार पहुंच रही हैं।

आग दोपहर करीब दो बजे (स्थानीय समयानुसार) ‘ब्लू जोन’ में लगी, जहां सभी बैठकें, वार्ताएं होती हैं और देश-वार पवेलियन, मीडिया सेंटर व सभी उच्च-स्तरीय प्रतिनिधियों के कार्यालय हैं।

आग लगने की खबर फैलते ही लोग निकास द्वारों से बाहर की ओर भागने लगे।

भाषा जोहेब अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments