scorecardresearch
Tuesday, 17 March, 2026
होमविदेशपश्चिमी नेपाल में 4.9 तीव्रता का भूकंप

पश्चिमी नेपाल में 4.9 तीव्रता का भूकंप

Text Size:

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 16 अक्टूबर (भाषा) पश्चिमी नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रांत में बृहस्पतिवार को 4.9 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है।

राष्ट्रीय भूकंप निगरानी केंद्र के अनुसार, भूकंप सुबह 1:08 बजे दर्ज किया गया, जिसका केंद्र बझांग जिले के दंतोला क्षेत्र में स्थित था।

बझांग जिला काठमांडू से लगभग 475 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है।

पड़ोसी जिलों बाजुरा, बैतड़ी और दारचुला में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है।

नेपाल सबसे सक्रिय विवर्तनिक क्षेत्रों (भूकंपीय क्षेत्र चार और पांच) में से एक में स्थित है, जो इसे भूकंपों के प्रति बेहद संवेदनशील बनाता है। यहां हर साल कई भूकंप आते हैं।

भाषा तान्या नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments