scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमविदेशन्यू जर्सी में साईं बालाजी मंदिर की स्थापना के लिए खर्च किए जाएंगे तीन करोड़ डॉलर

न्यू जर्सी में साईं बालाजी मंदिर की स्थापना के लिए खर्च किए जाएंगे तीन करोड़ डॉलर

Text Size:

वाशिंगटन, छह अप्रैल (भाषा) अमेरिका के न्यू जर्सी में तीन करोड़ डॉलर की लागत से साईं बालाजी को समर्पित एक भव्य मंदिर के साथ ही 30 फुट ऊंची भगवान हनुमान की मूर्ति और विशाल सामुदायिक केंद्र की स्थापना की जाएगी।

करीब 12 एकड़ में फैले ओम श्री बालाजी मंदिर के भव्य प्रांगण में स्थापित की जाने वाली भगवान हनुमान की मूर्ति न्यू जर्सी की पूरी मोनरो बस्ती में दिखाई देगी।

जनगणना 2020 के आंकड़ों के मुताबिक, मोनरो की आबादी करीब 50,000 है। पिछले कुछ वर्षों में इस बस्ती में भारतीय-अमेरिकी आबादी की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मोनरो में अनुमानित 6,000 भारतीय-अमेरिकी रहते हैं।

भाषा पारुल निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments