लाहौर, 29 अगस्त (भाषा) पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पिछले 24 घंटों में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और लाहौर के कई आवासीय इलाके बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
लगभग 40 वर्षों में पहली बार लाहौर शहर में बाढ़ आई है।
पाकिस्तान का सबसे अधिक आबादी वाला प्रांत पंजाब लगभग एक सप्ताह से भीषण बाढ़ से जूझ रहा है और सिखों के पवित्र स्थल करतारपुर सहित प्रांत भर में कम से कम 1,700 गांव जलमग्न हैं।
लाहौर के उपायुक्त सैयद मूसा रज़ा ने पत्रकारों से कहा कि बाढ़ का पानी 38 साल बाद इस शहर में घुसा है।
सरकार ने कहा कि अभूतपूर्व मानसूनी बारिश और भारत की ओर से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने से तीन पूर्वी नदियां – सतलुज, रावी और चिनाब उफान पर हैं।
भाषा नेत्रपाल अविनाश
अविनाश
अविनाश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
