scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमविदेश2023 के ऑस्कर पुरस्कार समारोह की तारीख घोषित

2023 के ऑस्कर पुरस्कार समारोह की तारीख घोषित

Text Size:

लॉस एंजेलिस, 14 मई (भाषा) अकादमी पुरस्कार के 95वें संस्करण का आयोजन 13 मार्च 2023 को लॉस एंजिलिस में किया जाएगा। आयोजकों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (एएमपीएएस) ने एक बयान जारी कर बताया कि ऑस्कर पुरस्कारों से जुड़े नामांकन 24 जनवरी 2023 को सार्वजनिक किए जाएंगे।

ऑस्कर के इतिहास में यह दूसरी बार है, जब पुरस्कार समारोह मार्च के महीने में आयोजित किया जाएगा। साल 2022 में यह पुरस्कार समारोह 28 मार्च को किया गया था।

वार्षिक पुरस्कार समारोह ओवेशन हॉलीवुड के डॉल्बी सभागार में होगा और दुनियाभर के 200 से अधिक क्षेत्रों में एबीसी पर इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा।

इसके अलावा, गवर्नर्स पुरस्कार 19 नवंबर 2022 को दिए जाएंगे और वार्षिक ऑस्कर नॉमिनी लंच 13 फरवरी 2023 को आयोजित किया जाएगा।

भाषा फाल्गुनी पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments