दीर अल-बलाह (गाजा), 13 अक्टूबर (भाषा) इजराइल की ओर से रिहा किए गए 154 फलस्तीनी कैदियों को मिस्र भेजा गया है। मिस्र के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
हमास की तरफ से बंधकों की रिहाई के बदले इजराइल की ओर से रिहा किए जा रहे 1900 से अधिक फलस्तीनियों में ये कैदी भी शामिल हैं।
संघर्ष विराम समझौते के कार्यान्वयन की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने बताया कि रिहा किये गये कैदियों को समझौते के तहत तीसरे देशों में भेजा जाना है।
इस बीच, अन्य फलस्तीनी कैदी अपनी रिहाई के बाद गाजा पहुंच गए हैं।
‘एसोसिएटेड प्रेस’ के पत्रकारों ने रिहा हुए फलस्तीनियों को ले जा रही बसों को गाजा के खान यूनिस शहर के नासिर अस्पताल पहुंचते देखा। उनका स्वागत करने के लिए भारी भीड़ जमा थी।
एपी
जोहेब दिलीप
दिलीप
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
