scorecardresearch
Wednesday, 11 February, 2026
होमविदेशपाकिस्तान के अशांत पख्तूनख्वा प्रांत में बंदूकधारियों के हमले में एक वाहन के 11 यात्रियों की मौत

पाकिस्तान के अशांत पख्तूनख्वा प्रांत में बंदूकधारियों के हमले में एक वाहन के 11 यात्रियों की मौत

Text Size:

पेशावर, 12 अक्टूबर (भाषा) पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को एक यात्री वाहन पर अज्ञात बंदूकधारियों की गोलीबारी में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी जबकि छह अन्य घायल हो गये।

उपायुक्त ने बताया कि अफगानिस्तान से सटे कुर्रम जिले के कांज अलीजाई क्षेत्र में बंदूकधारियों ने घात लगाकर इस यात्री वाहन पर हमला किया।

उन्होंने बताया कि इस हमले में 11 यात्री मारे गये जबकि एक महिला समेत छह अन्य घायल हो गये।

इस घटना के बाद कानून प्रवर्तन कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने पूरे इलाके को घेर लिया। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान शुरू किया है।

किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

भाषा राजकुमार नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments