scorecardresearch
Sunday, 5 May, 2024
होमविदेशश्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के दल से मुलाकात की

श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के दल से मुलाकात की

Text Size:

कोलंबो, 22 अप्रैल (भाषा) श्रीलंका में नियुक्त भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के शीर्ष अधिकारियों के साथ एक बैठक की और इस देश में रामायण से जुड़े स्थलों को विकसित करने में भारत से सहयोग मिल सकने के तरीकों पर चर्चा की।

झा ने रविवार को यहां इंडिया हाउस में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरि महाराज और उनके दल से मुलाकात की।

भारतीय उच्चायोग ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘उच्चायुक्त संतोष झा ने इंडिया हाउस में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरि महाराज और उनके दल से मुलाकात की।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘उन तरीकों पर चर्चा की गई, जिनमें भारत, श्रीलंका में रामायण से जुड़े स्थलों के विकास, दोनों देशों के लोगों के बीच जुड़ाव और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में सहायता कर सकते हैं।’’

झा श्रीलंका में ‘रामायण ट्रेल’ परियोजना के उद्घाटन समारोह में भी शामिल हुए।

श्रीलंका के राष्ट्रपति के मीडिया प्रभाग ने सोमवार को एक बयान में कहा कि यह उद्घाटन दोनों देशों के बीच गहरे संबंधों को प्रगाढ़ करने को प्रदर्शित करता है।

बयान में कहा गया है कि श्री रामायण ट्रेल का उद्देश्य रामायण में वर्णित श्रीलंका के नौ महत्वपूर्ण स्थलों को पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनाना है।

इसमें कहा गया है कि इस पहल का उद्देश्य हिंदू तीर्थयात्रियों के साथ-साथ यात्रियों को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक यात्रा की सुविधा देकर लाखों भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों को देश में आकर्षित करना है।

भाषा

सुभाष माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments