scorecardresearch
Sunday, 5 May, 2024
होमविदेशश्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त ने श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के पदाधिकारियों की मेजबानी की

श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त ने श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के पदाधिकारियों की मेजबानी की

Text Size:

कोलंबो, 22 अप्रैल (भाषा) श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त संतोष झा ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों की मेजबानी की और उन तरीकों पर चर्चा की जिनसे भारत द्वीप राष्ट्र में रामायण से जुड़े स्थलों के विकास में सहायता कर सकता है।

भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि झा ने रविवार को ‘इंडिया हाउस’ में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज और उनकी टीम से मुलाकात की।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पास अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का दायित्व है।

पोस्ट के मुताबिक, मुलाकात के दौरान इस बात पर चर्चा की गई कि भारत किस प्रकार श्रीलंका में रामायण से जुड़े स्थानों के विकास में सहयोग कर सकता है तथा पी2पी (लोगों से लोगों के बीच) संपर्क और आर्थिक विकास को बढ़ावा दे सकता है।

झा श्रीलंका में रामायण ‘ट्रेल’ परियोजना के उद्घाटन समारोह में भी शामिल हुए।

दूतावास ने अन्य पोस्ट में कहा कि भारत-श्रीलंका मैत्री जिस तरह से आज फूल-फल रही है, वैसे ही रामायण ‘ट्रेल’ भी फूले-फले।

दूतावास ने कहा कि झा श्रीलंका में रामायण ‘ट्रेल’ परियोजना के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए, जिसका समर्थन स्वामी गोविंददेव गिरि महाराज ने किया। पोस्ट के मुताबिक, कार्यक्रम में श्रीलंका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सागाला रत्नायका और पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या समेत अन्य लोगों ने शिरकत की।

श्रीलंका में रामायण ‘ट्रेल’ पर 52 स्थल हैं।

भाषा नोमान माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments