scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमविदेशनेपाल: घर में आग लगने से चार बच्चों की मौत

नेपाल: घर में आग लगने से चार बच्चों की मौत

Text Size:

काठमांडू, 24 अप्रैल (भाषा) नेपाल में जुमला जिले के कुदारी सरकीवाड़ा गांव में एक घर में शनिवार रात आग लगने से चार बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

आग लगने के कारण का तत्काल पता नहीं चल सका है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस घटना में मानसिंह सरकी का घर जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि आग की चपेट में आकर मानसिंह की दो बेटियों, एक बेटे और एक भतीजी की जान चली गई।

उन्होंने कहा कि लड़कियों की उम्र तीन, 11 और 14 साल थी जबकि लड़का एक वर्ष का था।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि मानसिंह, उसकी पत्नी और बहन इस घटना में घायल झुलस गए जिनका अस्पताल में उपचार जारी है।

जुमला के पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्र चंद ने कहा कि घर का दूसरा और तीसरा तल पूरी तरह जल गया।

भाषा शफीक नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments