scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमविदेशदो प्रगाढ़ मित्रों के के बीच कोई भी मतभेद बातचीत से हल किया जा सकता है : ओली

दो प्रगाढ़ मित्रों के के बीच कोई भी मतभेद बातचीत से हल किया जा सकता है : ओली

Text Size:

काठमांडू, 14 फरवरी (भाषा) नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली ने यहां की यात्रा पर आए भारतीय विदेश सचिव विनय क्वात्रा के साथ मंगलवार को लंबी बैठक की और कहा कि नेपाल एवं भारत के बीच किसी भी तरह के मतभेद को बातचीत के जरिए दूर किया जा सकता है। सीपीएन-यूएमएल अध्यक्ष के एक करीबी सूत्र ने यह जानकारी दी।

क्वात्रा ने मंगलवार को नेपाल के शीर्ष राजनीतिक हस्तियों के साथ अलग-अलग बैठकें कीं। विदेशी मामलों को लेकर ओली के सलाहकार राजन भट्टाराई ने कहा, ‘‘ओली और क्वात्रा ने द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर व्यापक चर्चा की।’’ उन्होंने कहा कि बातचीत सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई।

ओली ने रेखांकित किया, ‘नेपाल-भारत संबंध प्राचीन और बहुआयामी हैं, जिन्हें राजनय की आधुनिक शर्तों से परिभाषित नहीं किया जा सकता है, क्योंकि ये संबंध अति प्राचीन काल से हैं।’

भट्टाराई ने ओली के हवाले से कहा कि करीबी मित्रों के बीच कुछ मतभेद होना स्वाभाविक है और उनका मानना है कि किसी भी तरह के मतभेदों को बातचीत के शांतिपूर्ण तरीके से हल किया जा सकता है।

भाषा अविनाश माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments