scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमविदेशईरान में हुआ था कराची विस्फोट मामले में गिरफ्तार आतंकवादी का प्रशिक्षण : अधिकारी

ईरान में हुआ था कराची विस्फोट मामले में गिरफ्तार आतंकवादी का प्रशिक्षण : अधिकारी

Text Size:

कराची, 19 मई (भाषा) पाकिस्तान अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि शहर के सदर बाजार इलाके में पिछले सप्ताह बम विस्फोट करने वाले आतंकवादी का प्रशिक्षण ईरान में हुआ था और वह सिंध के गैरकानूनी अलगाववादी समूह का हिस्सा है।

कराची के सदर बाजार में पिछले सप्ताह हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि 16 अन्य घायल हो गए थे।

सिंध के आतंकवाद निरोधी विभाग के अधिकारियों और प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता ने मीडिया से बातचीत में सीसीटीवी फुटेज और ऑडियो टेप साझा किये और पुष्टि की कि बम विस्फोट का मुख्य साजिशकर्ता अल्लाह दिनो का प्रशिक्षण ईरान में हुआ था।

सीटीडी के उप महानिरीक्षक खुर्रम अली ने कहा, ‘‘हमारे पास साफ सबूत हैं जो विस्फोट में उसकी संलिप्तता बताते हैं। उसे पहले भी गिरफ्तार किया गया था और उसके खिलाफ आतंकवाद कानून के तहत मामला दर्ज है।’’

भाषा अर्पणा सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments