scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमविदेशअंतरिक्ष दूरबीन की मदद से दुनिया के रहने योग्य पहले ग्रह की खोज में जुटा चीन

अंतरिक्ष दूरबीन की मदद से दुनिया के रहने योग्य पहले ग्रह की खोज में जुटा चीन

Text Size:

बीजिंग, 19 मई (भाषा) चीनी वैज्ञानिकों ने पृथ्वी से लगभग 32 प्रकाश वर्ष दूर सौर मंडल के बाहर रहने योग्य पृथ्वी जैसे ग्रहों की खोज के लिए अंतरिक्ष दूरबीन के माध्यम से आकाश का सर्वेक्षण करने के लिए एक परियोजना का प्रस्ताव रखा है।

आधिकारिक मीडिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि क्लोजबी हैबिटेबल एक्सोप्लैनेट सर्वे (सीएचईएस) नाम की यह परियोजना पहला अंतरिक्ष मिशन होगी जिसे विशेष रूप से सूर्य जैसे तारों के आसपास रहने योग्य स्थलीय ग्रहों की खोज के लिए बनाया गया है।

सौर मंडल के बाहर रहने योग्य ग्रहों की खोज खगोल विज्ञान में मौलिक अनुसंधान की प्रमुख सीमाओं में से एक है।

खबर में कहा गया कि सीएचईएस के तहत लंबी अवधि के सर्वेक्षण में 32 प्रकाश-वर्ष दूर सूर्य जैसे लगभग 100 तारों का निरीक्षण किया जाएगा और उम्मीद है कि पृथ्वी या सुपर-अर्थ जैसे लगभग 50 ग्रहों की खोज की जाएगी जो पृथ्वी के द्रव्यमान का लगभग 10 गुना तक हैं।

भाषा नेत्रपाल पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments