scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमविदेशनेपाल की सेना ने बम की धमकी के बाद विस्तारा के विमान की सुरक्षा जांच की

नेपाल की सेना ने बम की धमकी के बाद विस्तारा के विमान की सुरक्षा जांच की

Text Size:

काठमांडू, 22 अक्टूबर (भाषा) विस्तारा की दिल्ली-काठमांडू उड़ान में बम की धमकी मिलने के बाद मंगलवार को नेपाल की सेना ने विमान की गहन से सुरक्षा जांच की।

सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली से यहां आई विस्तारा की उड़ान के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते ही सभी 157 यात्रियों को उससे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल गौरव कुमार के.सी. ने बताया कि विमान खाली कराने के बाद सुरक्षाकर्मियों ने यात्रियों के सामान की भी तलाशी ली।

अधिकारी ने बताया कि बम की धमकी के बाद नेपाल सेना की एक विशेष टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया, लेकिन विमान में कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।

दिल्ली से उड़ान भरने वाला विमान शाम साढ़े चार बजे काठमांडू हवाई अड्डे पर उतरा।

भाषा यासिर प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments