scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमखेलश्रीनिधि डेक्कन के साथ गोलरहित ड्रॉ खेलकर राजस्थान यूनाइटेड ने पक्का किया शीर्ष सात में जगह

श्रीनिधि डेक्कन के साथ गोलरहित ड्रॉ खेलकर राजस्थान यूनाइटेड ने पक्का किया शीर्ष सात में जगह

Text Size:

नैहाटी (पश्चिम बंगाल), 18 अप्रैल (भाषा) राजस्थान यूनाइटेड ने सोमवार को यहां आई-लीग में श्रीनिधि डेक्कन के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ के बाद चैंपियनशिप प्ले-ऑफ में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया।

  राजस्थान ने मैच की शुरुआत में ही अपना दबदबा कायम कर लिया था  लेकिन कई प्रयास के बाद भी टीम गोल करने में विफल रही। श्रीनिधि के खिलाड़ियों ने भी कुछ मौके बनाये लेकिन उसे भुनाने में सफल नहीं रहे।

राजस्थान की टीम के लगातार तीसरा ड्रॉ मैच खेलने के बाद 16 अंक है। टीम ने 12 मैच खेले है। श्री निधि डेक्कन के इतने ही मैचों में 21 अंक है और टीम तालिका में चौथे स्थान पर है।

भाषा आनन्द पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments