scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमखेलमार्श और सीफर्ट कोविड-19 से उबरने के बाद दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े

मार्श और सीफर्ट कोविड-19 से उबरने के बाद दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े

Text Size:

मुंबई, 27 अप्रैल (भाषा) दिल्ली कैपिटल्स के लिये अच्छी खबर है कि उसके आल राउंडर मिशेल मार्श और विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सीफर्ट कोविड-19 से उबरने के बाद अभ्यास पर लौट आये हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पिछले हफ्ते कोविड-19 से संक्रमित हुए दोनों क्रिकेटर अनिवार्य पृथकवास पूरा करने के बाद अभ्यास के लिये टीम से जुड़ गये हैं।

मार्श और सीफर्ट को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होने वाले मैच की पूर्व संध्या पर यहां दिल्ली कैपिटल्स के साथी खिलाड़ियों के साथ अभ्यास करते हुए देखा गया।

दिल्ली कैपिटल्स ने सत्र के दौरान अभ्यास करते हुए इन दोनों क्रिकेटरों की फोटो साझा की।

फ्रेंचाइजी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘अच्छा महसूस हो रहा है। लड़कों तुम्हें ट्रेनिंग पर देखकर अच्छा लग रहा है। ’’

आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मार्श को पिछले सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। सीफर्ट दो दिन बाद पॉजिटिव आये थे।

भाषा नमिता मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments