scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमखेल‘खेलो इंडिया युवा खेलों-2021’ का आयोजन चार से 13 जून तक

‘खेलो इंडिया युवा खेलों-2021’ का आयोजन चार से 13 जून तक

Text Size:

चंडीगढ़, 26 अप्रैल (भाषा)  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण कई बार स्थगित किए गए खेलो इंडिया युवा खेलों-2021’ का आयोजन राज्य में चार से 13 जून तक किया जाएगा।

            इसका आयोजन राज्य के पंचकूला के अलावा शाहबाद, अंबाला, चंडीगढ़ और दिल्ली में होगा। उन्होंने कहा कि इन खेलों में करीब 8,500 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

यहां जारी विज्ञप्ति के मुताबिक मुख्यमंत्री ने ‘खेलो इंडिया युवा खेलों-2021’ की आयोजन एवं समन्वय समिति की बैठक के दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ विस्तृत जानकारी साझा की।

खट्टर ने कहा कि आयोजन के लिए दो-तीन बहुउद्देशीय हॉल, ‘सिंथेटिक ट्रैक’, ‘एथलेटिक ट्रैक’ का निर्माण किया गया है।

आयोजन के दौरान कोविड-19 के खतरे को कम करने के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा।

भाषा आनन्द मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments