scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमखेलयुवराज सिंह संधू ने जेके ओपन गोल्फ जीता

युवराज सिंह संधू ने जेके ओपन गोल्फ जीता

Text Size:

जम्मू , 10 सितंबर ( भाषा ) चंडीगढ के युवराज सिंह संधू ने 40 लाख रूपये ईनामी राशि का जे एंड के ओपन गोल्फ टूर्नामेंट सात शॉट के अंतर से जीत लिया ।

संधू कल चार शॉट की बढत बनाये हुए थे । उन्होंने आखिरी दौर में एक अंडर 71 का स्कोर किया और कुल स्कोर 13 अंडर 275 रहा ।

यह उनके कैरियर की चौथी जीत है और सत्र का तीसरा खिताब है । संधू को जीत के साथ छह लाख रूपये का चेक मिला ।

बेंगलुरू के खालिन जोशी दूसरे स्थान पर और गुरूग्राम के मनु गंडास तीसरे स्थान पर रहे ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments