scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमखेलयुवराज संधू 67 के कार्ड से संयुक्त 12वें स्थान पर

युवराज संधू 67 के कार्ड से संयुक्त 12वें स्थान पर

Text Size:

कुआलालंपुर, 17 फरवरी (भाषा) भारतीय गोल्फर युवराज सिंह संधू ने शनिवार को यहां चार अंडर 67 का कार्ड खेला जिससे वह तीन दौर के बाद मलेशियाई ओपन में संयुक्त 12वें स्थान पर पहुंच गये।

चंडीगढ़ का यह गोल्फर एशियाई टूर पर पहला पूर्ण सत्र खेल रहा है। उन्हें एशियाई डेवलपमेंट टूर के जरिये कार्ड मिला था।

युवराज संधू ने पहले दो दिन 70 और 64 के कार्ड के बाद तीसरे दिन पांच बर्डी और एक बोगी से 67 का कार्ड खेला।

एसएसपी चौरसिया 68 का कार्ड खेलकर 11 अंडर के कुल स्कोर से संयुक्त 20वें स्थान पर हैं।

वीर अहलावत 70 के कार्ड से संयुक्त 28वें स्थान पर खिसक गये।

हनी बेसोया संयुक्त 56वें और एस चिक्कारंगप्पा संयुक्त 66वें स्थान पर बने हुए हैं।

भाषा नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments