मियामी, 24 मार्च (भाषा) भारत के युकी भांबरी और न्यूजीलैंड के उनके जोड़ीदार माइकल वीनस मियामी ओपन के पहले दौर में जॉन पैट्रिक स्मिथ और सैंडर्स एरेंड्स से हारकर बाहर हो गए ।
युकी और वीनस को अंतिम 32 के मुकाबले में आस्ट्रेलिया के स्मिथ और नीदरलैंड के एरेड्स ने एक घंटे 52 मिनट में 4 . 6, 7 . 5, 15 . 13 से हराया ।
इन दोनों जोड़ियों के बीच यह पहला ही मुकाबला था ।
युकी इस महीने की शुरूआत में आंद्रे गोरानसन के साथ इंडियन वेल्स के सेमीफाइनल में पहुंचे थे ।
भाषा मोना
मोना
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
