scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमखेलवुशू खिलाड़ी ओवैस सरवर और एक नाबालिग तैराक एशियाई खेलों से पहले डोप टेस्ट में विफल

वुशू खिलाड़ी ओवैस सरवर और एक नाबालिग तैराक एशियाई खेलों से पहले डोप टेस्ट में विफल

Text Size:

नयी दिल्ली, चार अगस्त ( भाषा ) एशियाई खेलों में भाग लेने जा रहे वुशू खिलाड़ी ओवैस सरवर अहेंगर और एक नाबालिग तैराक को डोप टेस्ट में नाकाम रहने के बाद राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी (नाडा) ने अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया है ।

नाडा के अनुसार 23 वर्ष के सरवर के डोप टेस्ट में 19 नोरांडृोस्टेरोन समेत कई प्रतिबंधित दवाओं के अंश पाये गए हैं । इनमें मेफेंटेरमाइन और फेंटेरमाइन शामिल है ।

लद्दाख के 70 किलो वर्ग के खिलाड़ी सरवर को 23 सितंबर से शुरू हो रहे एशियाई खेलों के लिये भारतीय वुशू संघ की 14 सदस्यीय टीम में रखा गया था ।

नाबालिग तैराक को भी 19 नोरांडृांस्टेरोन के सेवन का दोषी पाया गया ।

भाषा

मोना आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments