scorecardresearch
Friday, 3 April, 2026
होमखेलडब्ल्यूटीटी कंटेंडर : साथियान-मनिका क्वार्टरफाइनल में

डब्ल्यूटीटी कंटेंडर : साथियान-मनिका क्वार्टरफाइनल में

Text Size:

दोहा, 18 जनवरी (भाषा) भारत के जी साथियान और मनिका बत्रा की मिश्रित युगल जोड़ी ने बुधवार को यहां टिन टिन हो और सैमुअल वाल्कर की जोड़ी पर 3-2 की जीत से डब्ल्यूटीटी कंटेंडर टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

मनिका और साथियान की जोड़ी को पहले दौर के मुकाबले में इंग्लिश जोड़ी को 6-11 11-8 8-11 11-7 11-8 से हराने में 40 मिनट लगे।

भारतीय जोड़ी ने पिछले साल नंवबर में स्लोवेनिया में डब्ल्यूटीटी कंटेंडर नोवा गोरिका में रजत पदक जीता था।

अब मनिका-साथियान की जोड़ी का सामना मारिया जियाओ और अल्वारो रोबल्स की स्पेनिश जोड़ी से होगा।

पुरूष एकल में अनुभवी अचंता शरत कमल को पहले दौर में जरा भी पसीना नहीं बहाना पड़ा। उन्होंने चीनी ताइपे के चुआंग चिह युआन को 11-8 11-9 11-8 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।

भाषा नमिता मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments