नयी दिल्ली, 10 जनवरी (भाषा) पहलवान विनेश फोगट बुधवार को यहां महिला एथलीटों से बातचीत कर उनकी हौसला अफजाई करेंगी।
विनेश राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों दोनों में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान हैं। वह विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कई पदक जीतने वाली एकमात्र भारतीय महिला पहलवान हैं।
आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) बुधवार को यहां विनय मार्ग खेल परिसर में महिला खेल मीट -‘नारी समागम और स्पर्धा’ का आयोजन कर रहा है।
कार्मिक मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी बयान के अनुसार, इस कार्यक्रम में फोगाट महिला एथलीटों के साथ बातचीत कर उनका हौसला बढ़ायेंगी।
भाषा आनन्द सुधीर
सुधीर
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
