scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमखेलविश्व कैडेट शतरंज : भारत की शुभी गुप्ता और चार्वी को खिताब

विश्व कैडेट शतरंज : भारत की शुभी गुप्ता और चार्वी को खिताब

Text Size:

बटुमी (जॉर्जिया), 27 सितंबर (भाषा) भारत की शुभी गुप्ता और ए चार्वी ने मंगलवार को यहां फिडे विश्व कैडेट्स शतरंज चैंपियनशिप में क्रमश: लड़कियों के अंडर-12 और अंडर-आठ वर्ग का खिताब जीता।

गाजियाबाद की रहने वाली शुभी गुप्ता ने 11 दौर में 8.5 अंक हासिल करके अंडर-12 वर्ग में पहला स्थान हासिल किया।

लड़कियों के अंडर-आठ वर्ग में चार्वी ने 11 दौर में 9.5 अंक हासिल किए।

चार्वी एक समय इंग्लैंड की बोधना शिवानंदन से पीछे चल रही थी लेकिन वह उनकी बराबरी करने में सफल रही। भारतीय खिलाड़ी को बेहतर टाईब्रेक स्कोर के आधार पर विजेता घोषित किया गया।

भाषा

पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments