scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमखेलमहिला विश्व एमेच्योर टीम गोल्फ : भारतीय तिकड़ी दूसरे दौर में 10 पायदान खिसकी

महिला विश्व एमेच्योर टीम गोल्फ : भारतीय तिकड़ी दूसरे दौर में 10 पायदान खिसकी

Text Size:

पेरिस, 26 अगस्त (भाषा) गोल्फर अवनि प्रशांत, स्मृति भार्गव और निश्ना पटेल की भारतीय तिकड़ी शुक्रवार को यहां एस्प्रितो सांतो ट्राफी गोल्फ टूर्नामेंट की महिला विश्व एमेच्योर टीम चैम्पियनशिप के दूसरे दौर के बाद 10 पायदान खिसक गयी।

अवनि ने दूसरे दौर में 76 का कार्ड खेला, उन्होंने पहले दौर में 77 का कार्ड बनाया था। इससे वह 73वें स्थान पर हैं।

स्मृति (73-77) संयुक्त 84 और निश्ना (77-77) संयुक्त 103वें स्थान पर थीं।

स्वीडन की इंग्रिड लिंडब्लाड ने छह अंडर 65 का कार्ड खेला और अपनी टीम को बढ़त दिलायी। टीम के लिये मेजा ओर्टेनग्रेन ने तीन अंडर 68 का कार्ड खेला जिससे वह कुल आठ अंडर के स्कोर से जर्मनी और अमेरिका पर बढ़त बनाये हैं।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments