बेंगलुरु, 24 नवंबर (भाषा) भारत की गैर वरीयता प्राप्त खिलाड़ी जील देसाई ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शुक्रवार को यहां जर्मनी की एंटोनियो समिट को तीन सेट तक चले कड़े मुकाबले में हराकर आईटीएफ महिला विश्व टेनिस टूर के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
गुरुवार को प्री क्वार्टर फाइनल में उज्बेकिस्तान की शीर्ष वरीयता प्राप्त निगिना अब्दुरईमोवा को हराने वाली देसाई ने क्वार्टर फाइनल में समिट को 3-6, 6-7 (2), 6-4 से हराया। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला हमवतन तीसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी रुतुजा भोंसले से होगा।
बुखार से परेशान रही भोंसले ने क्वार्टर फाइनल में कजाकिस्तान की पांचवीं वरीयता प्राप्त झिबेक कुलम्बायेवा को 7-6 (4), 1-6, 6-1 से पराजित किया।।
सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी भारतीय रश्मिका भामिदिपति हैं। उन्होंने हमवतन वैष्णवी अडकर को 6-1, 6-4 से हराया।
थाईलैंड की दूसरी वरीयता प्राप्त लानलाना तारारुडी ने इटली की सातवीं वरीयता प्राप्त डिलेटा चेरुबिनी को 6-1, 6-2 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई जहां उनका मुकाबला रश्मिका से होगा।
भाषा पंत नमिता
नमिता
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
