scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमखेलवीमेन गोल्फ टूर: नेहा त्रिपाठी ने चार शॉट की बढ़त बनायी

वीमेन गोल्फ टूर: नेहा त्रिपाठी ने चार शॉट की बढ़त बनायी

Text Size:

कोलकाता, 16 नवंबर (भाषा) नेहा त्रिपाठी ने हीरो वीमेन प्रो गोल्फ टूर के दूसरे दौर में गुरुवार को यहां एक ओवर 73 का कार्ड खेलने के बाद तालिका में शीर्ष पर चार शॉट की बढ़त बना ली।

पहले दौर में 72 का कार्ड खेलने वाली नेहा ने दूसरे दौर में के शुरुआत में डबल बोगी कर बैठी लेकिन उन्होंने इससे उबर कर अच्छी वापसी की।

इस सत्र में दो खिताब जीतने वाली नेहा का कुल स्कोर एक ओवर 145 है।

दिन का सर्वश्रेष्ठ कार्ड खेलने वाली रिद्धिमा दिलावरी दूसरे स्थान पर है। वह इवन पार 72 का कार्ड खेलने वाली इकलौती खिलाड़ी है।

त्वेसा मलिक (74-77) पांच ओवर का कार्ड खेलकर तीसरे स्थान पर खिसक गयी।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments