scorecardresearch
Thursday, 12 March, 2026
होमखेलअपने घरेलू मैदान पर आज जीत मिली : वनडे विश्व कप फाइनल की हार को याद किया बुमराह ने

अपने घरेलू मैदान पर आज जीत मिली : वनडे विश्व कप फाइनल की हार को याद किया बुमराह ने

Text Size:

अहमदाबाद, आठ मार्च (भाषा) भारत के टी20 विश्व कप जीतने के साथ ही जसप्रीत बुमराह ने राहत की सांस ली जो इसी मैदान पर तीन साल पहले फाइनल हारने का दुख झेल चुके थे ।

भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर टी20 विश्व कप जीता । इसी मैदान पर 2023 में भारतीय टीम वनडे विश्व कप फाइनल में आस्ट्रेलिया से हारी थी ।

बुमराह ने न्यूजीलैंड पर मिली जीत के बाद कहा ,‘‘ बहुत खास लग रहा है क्योंकि मैने अपने घरेलू मैदान पर एक फाइनल खेला था जो जीत नहीं सका था लेकिन आज जीत मिली ।’’

बुमराह ने फाइनल में चार ओवर में 15 रन देकर चार विकेट लिये और वह ‘प्लेयर आफ द मैच’ रहे ।

उन्होंने कहा ,‘‘ विश्व कप फाइनल में अपने घरेलू मैदान पर प्लेयर आफ द मैच रहने से बढकर क्या हो सकता है ।’’

भाषा मोना नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments