हो चि मिन्ह सिटी, 14 सितंबर (भाषा) सिमरन सिंघी और रितिका ठाकर की प्रतिभाशाली महिला युगल जोड़ी ने वियतनाम ओपन सुपर 100 बैडमिंटन टूर्नामेंट में गुरुवार को यहां क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की जबकि अन्य भारतीय खिलाड़ियों की चुनौती समाप्त हो गयी।
तीसरी वरीयता प्राप्त सिमरन और रितिका ने दूसरे दौर में मलेशिया की ली जी किंग और देसरी हाओ शान सियो की जोड़ी को 21-10, 21-18 से हराया।
सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इस भारतीय जोड़ी को चीनी ताइपे की जियांग यी-हुआ और ली जी किंग की जोड़ी से पार पाना होगा।
महिला युगल में अदिति भट्ट और तान्या हेमंत को हार का सामना करना पड़ा। मिश्रित युगल में बोक्का नवनीत एवं कुक्कापल्ली मनीषा तथा चनायत जोशी एवं काव्य गुप्ता की जोड़ी को शिकस्त मिली।
सतीश कुमार करुणाकर एवं आद्या वारियथ की पुरूष युगल और काव्या गुप्ता एवं दीपशिखा सिंह की महिला युगल जोड़ी भी प्रभावित करने में नाकाम रही।
भाषा आनन्द सुधीर
सुधीर
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
